अधिकारी करेंगे ग्राम पंचायतों का भ्रमण, पढ़ें गांवाें के नाम, ग्रामीणों के साथ बैठक कर करेंगे समस्याओं का समाधान–

by | Feb 27, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत माह मार्च के लिए रोस्टर हुआ जारी–

रुद्रप्रयाग, 27 फरवरी 2026: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय अधिकारी विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण करेंगे। साथ ही सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम को लेकर माह-मार्च हेतु रोस्टर जारी किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो सके। इसी के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारी ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे ताकि उनकी समस्याओं को सुनने व समाधान करने के साथ-साथ ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि माह-मार्च हेतु जारी रोस्टर के अनुसार उप वन संरक्षक रजत सुमन, जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ. दीपा तिलारा विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत स्यूंड में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इसी तरह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा उप निदेशक खान वीरेंद्र कुमार व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ग्राम पंचायत जाखणी में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार तथा तहसीलदार जखोली विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत सतनी जबकि उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश व अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडेय विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत धारकोट में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि कुल 15 टीमें गठित की गई हैं जिसमें 45 जनपद स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। अधिकारी अलग-अलग ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

उन्होंने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गठित टीम में शामिल अधिकारियों से उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर फोटोग्राफ सहित आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!