चमोली: जिलाधिकारी ने बैंक अ​धिकारियों को दिए निर्देश, फसल बीमा का काश्तकारों को दें लाभ–

by | Feb 27, 2026 | चमोली, बैंक | 0 comments

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति के समीक्षा बैठक ली, बैंक अ​धिकारियों को सीडी रेश्यो में सुधार लाने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 27 फरवरी 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से संचालित एमएसवाई, पीएमईजीपी, एनआरएलएम, वीर चंद्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होम स्टे योजना, पीएम-स्वनिधि, पीएम अजय, एससीपी योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को सीडी रेश्यो में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। केसीसी की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजना की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फसल बीमा योजना के तहत अनुबंधित बीमा कंपनी के अधिकारियों की कार्य प्रणाली में सुधार लाने, प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

इस दौरान एलडीएम डीएस गर्ब्याल ने राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के तहत जनपद में बैंकों की ओर से स्वीकृत ऋण व सीडी रेश्यो की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नाबार्ड की ओर से जनपद में संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2026-27 का भी जिलाधिकारी ने लांच किया।

इस मौके पर नाबार्ड के एजीएम श्रेयांश जोशी, आरबीआरआई अग्रणी जिलाधिकारी रजनीशन सैनी, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, एनयूएलएम संजय कुमार सहित अन्य विभागीय और बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!