होली है: लोकगीतों की धुनों पर मुख्यमंत्री आवास में उड़ा गुलाल..–

by | Mar 3, 2026 | देहरादून, संस्कृति | 0 comments

गढ़वाल, कुमाऊं व जौनसार से पहुंची होल्यारों की टोली ने गाए होली के गीत, ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे सीएम धामी–

देहरादून, 02 मार्च 2026: मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को लोकगीतों की धुनों पर खूब अबीर, गुलाल उड़ा। गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार के होल्यारों की टीम ने होली के गीतों पर रंग जमाया, जौनसारी कलाकारों ने हारुल नृत्य प्रस्तुत किया। होली पर्व पर प्रदेशभर के लोक कलाकार, सांस्कृति व रंगकमियों की टोलियां होली गीत गाते हुए सीएम आवास पहुंचे, ढोल, दमाऊं की थाप पर सीएम धामी भी झूम उठे। कुमाऊं से आए होल्यारों ने आओ दगड़ियों, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली के गीत गाए। राठ क्षेत्र के कलाकारों ने आई डांड्यू वसंत, डाली मा मौल्यार गीत गाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं ब​ल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत विविधता हमारी श​क्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

राज्य सरकार प्रदेश की लोक संस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन कके लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखंड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इधर, राज्य के चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार, देहरादून, ऋ​षिकेश सहित कुमाऊं मंडल के जनपदों में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते ​होली नहीं खेली जाएगी, चार मार्च को होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी से देहरादून ​स्थित आवास में जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने खंडूड़ी को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। पूर्व सीएम ने भी टीका लगाकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!