देश के अंतिम गांव माणा में जुटेंगी नामचीन हस्तियां, भारत की कोकिला लता मंगेशकर के साथ ही दो राज्यों के राज्यपाल…

by | Oct 16, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। देश के अंतिम गांव माणा में आगामी 21 से 27 अक्टूबर तक देश की नामचीन हस्तियों का आवागमन रहेगा। माणा में सरस्वती नदी के किनारे एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे की ओर से निर्मित किया जा रहा मां सरस्वती के मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। 21 अक्तूबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पदम भूषण डा. विजय पी भटकर संयुक्त रुप से मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंदिर में एक साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। इन दिनों माणा गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस एक साप्ताहिक कार्यक्रम में कई दिग्गज शिरकत करेंगे। इनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, रेल राज्यमंत्री भारत सरकार राव साहेब दानवे, भारत की कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, आध्यात्मिक गुरू श्रीकृष्ण कर्व गुरूजी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रख्यात दर्शनिक डा. पुष्पिता अवस्थी प्रमुख हैं।

माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि मां सरस्वती का मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। 21 से 27 अक्तूबर तक सरस्वती मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माणा गांव से लेकर सरस्वती नदी तक आस्था पथ की सजावट, साफ-सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जा रही है। 

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!