अपराध: कठूड़ गांव के ग्रामीणों ने नव दंप​त्ति और उनके परिजनों को लाठी, डंडों से पीटा, पत्थरों से वाहन भी तोड़ा, मुकदमा दर्ज–

by | Mar 9, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नवविवाहिता की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस गोपेश्वर ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरु–

गोपेश्वर, 09 मार्च 2026: दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव के कुछ अज्ञात लोगों ने क्षेत्र में घूमने पहुंचे नव दंप​त्ति व उनके परिजनों को लाठी डंडों से पीट दिया। दो लोगों के सिर फोड़े गए हैं। नव विवाहिता की लि​खित सूचना पर कोतवाली पुलिस गोपेश्वर ने अज्ञात के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है। पीड़ितों के पास जो वीड़ियो हैं, उसमें शराब के नशे में धुत कुछ लोग लाठ डंडों से उनकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। उनके वाहनों को भी पत्थरों से तोड़ा जा रहा है।

कठूड़ गांव के लोगों की इस हरकत पर लोग अचं​भित हैं। लोगों का कहना है कि बिना किसी कारण के नव निवाहिता व उनके साथ गए बच्चों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है। मामले की गहन जांच कर दो​षियों को सजा मिलनी चाहिए। गोपेश्वर की अनुष्का रावत ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर में बताया कि वह अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार को देर शाम गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर घूमने गए थे। कठूड़ गांव के पास वे गोपेश्वर नगर की फोटो ले रहे थे और वहां घूम रहे थे। उसी समय वहां कुछ लोग पहुंचे। उनके हाथों में लाठी डंडे थे। बिना कारण बताए उन्होंने उन्हें मारना शुरू कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई गई। कारण पूछा गया तो जवाब में सीधे डंडे बरसाए जा रहे थे।

उसके पति व एक अन्य सदस्य के सिर पर डंडों से वार किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि सभी घायलों का मेडिकल करने के लिए कहा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दो​षियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!