भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व “फूलदेई”–

by | Mar 14, 2026 | देहरादून, संस्कृति | 0 comments

उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं के प्रतीक लोकपर्व फूलदेई पर बच्चों ने देहरियों पर डाले फूल–

देहरादून, 14 मार्च 2026: उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं के प्रतीक लोकपर्व फूलदेई के अवसर पर आज छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर चावल और रंग-बिरंगे फूल अर्पित कर “फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार” जैसे पारंपरिक लोकगीत गाते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बच्चों की मासूम मुस्कान और लोकगीतों की मधुर ध्वनि से कार्यालय परिसर पूरी तरह लोकसंस्कृति की सुगंध से महक उठा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता जानकी नौटियाल तथा कार्यालय सह प्रभारी बबली चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि फूलदेई केवल एक पर्व नहीं बल्कि उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, प्रकृति प्रेम और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को संरक्षित और आगे बढ़ाने में ऐसे पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि बच्चों द्वारा इस प्रकार पारंपरिक रीति से फूलदेई मनाना इस बात का प्रमाण है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत आज भी नई पीढ़ी के माध्यम से जीवंत बनी हुई है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर अपनी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन परंपराओं से जुड़ी रहें।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!