माणा के काश्तकारों को भरसार में मिलेगा कृषि-बागवानी का प्रशिक्षण–

by | Mar 17, 2026 | खेतीबाड़ी, पौड़ी | 0 comments

​घिंघराण से वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पहुंचे काश्तकार, विशेष प्र​शिक्षण मिलेगा–

पौड़ी, 17 मार्च 2026: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय की ओर से देश के प्रथम गांव माणा गांव के प्रगतिशील काश्तकारों को आधुनिक कृषि और बागवानी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के तहत माणा-घिंघराण क्षेत्र के 20 काश्तकार मंगलवार को भरसार पहुंच गए हैं, जहां उन्हें चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा माणा गांव को गोद लेने की योजना का हिस्सा है। विगत 23 नवंबर को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने माणा गांव का दौरा कर यहां कृषि और बागवानी के विकास का संकल्प लिया था। उसी क्रम में अब स्थानीय किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए जाएंगे।

ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में पहुंचे काश्तकारों को आड़ू, कीवी और सेब जैसे फलों के उत्पादन, संरक्षण और विपणन की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन की तकनीक भी सिखाई जाएगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता पीतांबर मोल्फा ने बताया कि प्रशिक्षण का लाभ न केवल माणा बल्कि शीतकालीन प्रवास स्थल घिंघराण के किसानों को भी मिलेगा। यहां के जनजातीय ग्रामीण परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन कर सकेंगे।

माणा और घिंघराण क्षेत्र के किसान पहले से ही सेब, आलू, चौलाई, राजमा, बंदगोभी, फूलगोभी और राई सहित कई फसलों का उत्पादन करते हैं। प्रशिक्षण के बाद इन फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद है।

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत कई काश्तकार मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की इस पहल से सीमांत क्षेत्रों में कृषि को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!