चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलेज की वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हुए हेयर स्टाइल और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता–

by | Mar 22, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

प्रतियोगिता में येलो टाइगर ग्रुप का रहा दबदबा, सात दिनों तक आयोजित होंगी प्रतियोगिता–

गोपेश्वर, 21 मार्च 2026: स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर और संस्थान के इंडोर हॉल में आयोजित हो रहे राजकीय नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को इंडोर गेम्स आयोजित हुए। खेलों के अंतर्गत मेहंदी, हेयर स्टाइल, स्केच और फेस पेंटिंग आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में येलो टाइगर ने प्रथम और पर्पल ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया। फेस पेंटिंग में येलो टाइगर व ब्लू वॉरियर्स, स्केच में पर्पल ग्रुप व येलो, मेहंदी में येलो व पर्पल-ग्रीन ग्रुप, पोस्टर में येलो व पर्पल,

रंगाेली में येलो व पर्पल, निबंध में ग्रीन सोल्जर्स व ब्लू ग्रुप ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की प्राचार्य डॉ. ममता ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। पहले दिन आयोजित हुए प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में कोमल-अर्पित ने प्रथम और आईशा-सक्षम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंजना-रक्षित व ईशा-नितिन क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। रिले रेस में लक्ष्मी, मीनाक्षी, आर्यन व हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में शालिनी-रविंद्र व ऊषा-अमन, जेवलिन थ्रो में शिवानी-करन तथा करीना-आलोक, लेमन रेस में आंचल व प्रीति ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!