चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

by | Mar 24, 2026 | आंदोलन, चमोली, पेयजल | 0 comments

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति हो–

पोखरी (चमोली), 24 मार्च 2026: पोखरी बाजार के साथ ही आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। समस्या से परेशान स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने जल संस्थान व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दो दिन से पानी की सप्लाई बंद होने के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद विभाग की ओर से मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इससे समस्या और गंभीर हो गई है।

नगर के कई वार्डों और आसपास के गांवों में हालात यह हैं कि लोगों को सुबह से ही पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। घरों में पीने के पानी तक की किल्लत हो गई है, जबकि छोटे व्यापारियों के कामकाज पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। होटल, ढाबे और अन्य व्यवसाय पानी के अभाव में प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि क्षतिग्रस्त लाइन की तत्काल मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य व व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण सती, विष्णु प्रसाद चमोल, महावीर बासकंडी सहित कई व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!