हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

by | Mar 27, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने किया राहत, बचाव कार्य–

नैनिताल जिले में शुक्रवार सुबह कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की बस ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर खुपी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें एक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे केमू की बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाटटे लिए रवाना हुई। भूमियाधार के खुपी के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस में चालक, परिचालक समेत 16 लोग सवार थे। बस के पलटने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच कई सवारियां ​खिड़की के रास्ते बाहर आ गए। हादसे में एक सवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आठ सवार घायल हो गए। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत, बचाव कार्य शुरू ​किया गया। थाना पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को नजदी के अस्पताल ​भिजवाया।

गंभीर रुप से घायल छह सवारियों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया और दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली में भर्ती किया गया। बस चालक और परिचालक पर भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक व्य​क्ति की मौत हो गई है। हादसे की प्रारं​भिक जांच में पता चला कि बस तेज रफ्तार में थी। जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया। हादसे के दौरान बस ने एक मैक्स वाहन पर भी टक्कर मारी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!