चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

by | Mar 31, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर, 31 मार्च 2026: जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में आगामी श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल संकट, सीवर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था,सड़कों एवं पुलों की स्थिति, यातायात प्रबंधन, गैस आपूर्ति, होटल/लॉज पंजीकरण हेतु सिंगल विंडो व्यवस्था, पंजीकरण चेक पोस्ट के स्थानांतरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कपाट खुलने से पूर्व सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को श्री बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति का 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, व्यापार संघ सचिव मनदीप भंडारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!