चमोली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री /मिनी कार्यकत्री/सहायिका संयुक्त कर्मचारी संगठन ने मानदेय बढौत्तरी की मांग पर 22 अक्टूबर को प्रदेभर में संयुक्त संगठन की महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता ढौंडियाल और प्रदेश संगठन मंत्री रेखा चौहान व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि संयुक्त रैली के बाद भी सरकार ने हमारी मांगें पूरी नहीं की तो बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18000 मानदेय और सहायिकाओं को प्रतिमाह 15000 मानदेय दिए जाने और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समान काम का समान वेतन दिए जाने की मांग उठाई है। चमोली जनपद की आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि लंबे समय से हम अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रही हैं। हमें सीटू समेत सात संगठनों का सहयोग मिल रहा है। घाट ब्लाक अध्यक्ष रजनी रावत, देवाल की अध्यक्ष इन्द्रा कुनियाल, गैरसैंण की अध्यक्ष काविता बिष्ट, कर्णप्रयाग की अध्यक्ष शोभा बिष्ट, नारायणबगड़ की अध्यक्ष मीरा बिष्ट आदि ने 22 अक्टूबर को संयुक्त रैली का समर्थन कर बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि 17 सितंबर को हमारी बात महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी थी, लेकिन उनका शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसलिए अब बिना समय गंवाए सयुंक्त संगठन ने 22 को रैली का निर्णय लिया है।
प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 22 को संयुक्त महारैली, तैयारियां हुई शुरू–
by laxmi Purohit | Oct 19, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...
कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
