नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

by | Apr 6, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की ममता–

नंदानगर के लुंतरा गांव से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। महज चार साल का रुद्रांस अब इस दुनिया में बिल्कुल अकेला रह गया है। न पिता का सहारा, न मां की ममता।

रविवार का दिन भी उसके लिए बाकी दिनों जैसा ही था। वह मासूम हर रोज की तरह अपनी मां के जंगल से लौटने का इंतजार कर रहा था। उसे क्या पता था कि जिस मां की राह में उसकी निगाहें टिकी हैं, वह अब कभी लौटकर नहीं आएगी। खाई में गिरने से 25 वर्षीय सपना देवी की मौत हो गई, और इसी के साथ रुद्रांस के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठ गया।

रुद्रांस की जिंदगी की त्रासदी यहीं खत्म नहीं होती। उसने अपने पिता को कभी देखा तक नहीं। उसके जन्म से पहले ही, चार साल पहले, उसके पिता राहुल कुमार इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। यानी इस मासूम ने दुनिया में कदम रखने से पहले ही पिता का साया खो दिया था, और अब मां भी उसे छोड़कर चली गई।

गांव वालों के मुताबिक, रुद्रांस अभी इस सच्चाई से अनजान है। वह बार-बार अपनी मां को पुकारता है, उसकी मासूम आवाज और इंतजार हर किसी की आंखें नम कर देता है। परिवार में अब उसकी दादी, ताऊ और चाचा ही उसका सहारा हैं। दादा का भी पहले ही निधन हो चुका है। यही लोग अब मिलकर इस नन्हीं सी जान की परवरिश कर रहे हैं, लेकिन मां-बाप की कमी को कोई भी पूरी नहीं कर सकता। यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक मासूम की जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ गई है, जिसे भर पाना शायद कभी संभव नहीं होगा। बता दें कि रविवार को घास लेने तल्ला सारी तोक के भनतालतोक में गई लुंतरा गांव की करीब 25 साल की सपना देवी पत्नी स्व. राहुल कुमार गहरी खाई में जा गिरी। साथ में गई महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने महिला को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी नंदानगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल गोपेश्वर में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पैतृक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत से लुंतरा गांव सहित आस पास के गांवों में शोक का माहौल है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!