चमोली। भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं नीती घाटी के ग्राम पंचायत करछों के जोंज तोक में भू धंसाव से चार आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने अपने मकान छोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है। जोंज में अनुसूचित जाति के परिवार निवास करते हैं। रविवार शाम से मंगलवार को दोपहर तक रही बारिश से जोंज में तेजी से भू धंसाव शुरू हो गया है। चौक और मकानें क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण नरेंद्र सिंह रावत, देव सिंह, नत्थी देवी और तेज सिंह के आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गांव के अन्य मकानों में भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों के मकानों के आंगन भी धंस गए हैं। प्रभावित ग्रामीण चेता देवी, कुंती देवी, हरकी देवी, नत्थी देवी और हेमा देवी ने बताया कि उनके आवासीय मकानों को भी भू धंसाव से खतरा उत्पन्न हो गया है। बारिश होने पर ग्रामीण अपने घरों में रहने से भी कतरा रहे हैं। उन्होंने पुनर्वास की मांग की।
चार आवासीय मकान क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने छोड़े घर–
by laxmi Purohit | Oct 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
