साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

by | Apr 10, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया सम्मानित–

गोपेश्वर, 10 अप्रैल 2026: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को डाक विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। विभाग की ओर से आयोजित ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ और ‘दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डाक अधीक्षक टीएस गुसांई ने नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग की कक्षा 10 की छात्रा अनुष्का भंडारी ने ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड डाक परिमंडल स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें 5000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, ‘दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा’ में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पीस पब्लिक स्कूल के छात्र सुभाग जोशी, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के हर्षित पुरोहित तथा अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग के अक्षत जगवाण को 6000 रुपये की छात्रवृत्ति और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर डाक अधीक्षक ने बताया कि भारतीय डाक विभाग हर वर्ष ‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता’ का आयोजन करता है, जिसमें 18 वर्ष से कम और अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही, ‘दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा’ में कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं, पीएलआई(PostalLifeInsurance) और आरपीएलआई(RuralPostalLifeInsurance) की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अव्वल छात्र-छात्राओं को डाक विभाग ने सम्मानित किया। डाक विभाग की ओर से आयोजित ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता और दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को डाक अधीक्षक टीएस गुसांई ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!