चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

by | Apr 12, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत–

गोपेश्वर, 12 अप्रैल 2026: चमोली जिले में ग्राम प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को एक भव्य समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत के गृह जनपद चमोली आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद एक निजी होटल में आयोजित समारोह में उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान संगठन की मजबूती से ही ग्रामीण विकास को नई दिशा मिल सकती है, इसलिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर चमोली जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उमेश खंडूड़ी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष और महावीर सिंह रावत को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा महेंद्र बिष्ट को जिला महामंत्री, राजेंद्र रावत को जिला उपाध्यक्ष तथा मंदोदरी देवी को महिला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। महावीर रावत को प्रदेश मीडिया सलाहकार की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नयन कुंवर, ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, नरेंद्र भारती, संरक्षक देवेंद्र भंडारी, विनोद विजल्वाण, संगीता देवी, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Latest News

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...
error: Content is protected !!