ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार आर्मी जवान की मौत, चमोली का युवक घायल –‌

by | Oct 19, 2021 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

नई टिहरी। ट्रक को ओवरटेक करते वक्त एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें बाइक सवार आर्मी जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि गोपेश्वर के समीप देवलधार गांव का युवक घायल हो गया है। चंबा-कोटीकोलोनी मोटर मार्ग पर यह हादसा हुआ है। घायल युवक को जिला चिकित्सालय टिहरी में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को देहरादून से चंबा होते हुए चमोली जा रहे बाइक सवार आर्मी जवान संदीप कुमार पुत्र जगत राम ने बागबाटा नामक स्थान पर आगे से चल रहे ट्रक से पास मांगा, जैसे ही बाइक आगे निकलने लगी, अचानक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और संदीप ट्रक के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार गोपेश्वर के समीप देवलधार गांव का नीजर कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। नीरज ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वे देहरादून गए थे। मंगलवार को ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग बंद होने के कारण वे टिहरी से होते हुए गोपेश्वर जा रहे थे। मौके से फरार चल रहे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!