चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

by | Apr 19, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments


छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास–

पीपलकोटी, 19 अप्रैल 2026: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पीपलकोटी का वार्षिकोत्सव रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों की विशेषता यह है कि यहां शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद ‘टन-टन, टन घंटी बजे’, ‘छम-छम छम नाचे हनुमान’, ‘रंगीलो मारो ढोलना’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘कितना मुश्किल है समझाना’ और ‘पांडो खेला फांसो’ जैसे गीतों पर प्रस्तुत नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, संभाग निरीक्षक मुरलीधर चंदोला, शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी, संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, अतुल शाह, रघुवीर बिष्ट, लक्ष्मण खत्री, दीपक पंत, हरीश पुरोहित, दीपक राणा, एमपी डोभाल और दिनेश मैंदोली प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलवीर बिष्ट ने प्रभावी ढंग से किया। समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!