साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

by | Apr 25, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई–

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में परिषद मुख्यालय, रामनगर में रिजल्ट जारी किया गया। इधर, चमोली जनपद में श्री आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की छात्रा तृ​प्ति​डिमरी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान हासिल किया है।

हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 92.10 प्रतिशत रहा।

परीक्षाफल में एक बार फिर छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 रहा, जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 प्रतिशत दर्ज किया गया।

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 65.05 प्रतिशत दर्ज किया गया।

परिषद के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष का परिणाम 1.33 प्रतिशत अधिक रहा है, जो शिक्षा स्तर में सुधार का संकेत देता है।

वहीं, सम्मान सहित (75 प्रतिशत से अधिक अंक) उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 7,935 (7.28 प्रतिशत) रही। प्रथम श्रेणी में 30,734 (28.20 प्रतिशत), द्वितीय श्रेणी में 46,708 (42.86 प्रतिशत) और तृतीय श्रेणी में 14,986 (13.75 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रदेश में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!