चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

by | Apr 25, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने–

चमोली। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परीणामघो​​षित हो गया है। चमोली जनपद के पीएमश्री राजकीय बा​लिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की 12वीं की छात्रा तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में 11वां स्थान पाया है। तृ​प्ति ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जनपद के पोखरी विकासखंड के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां ​शिवांगी इंटरनेशनल प​​ब्लिक स्कूल पोखरी की छात्रा रिद्धिमा ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य की मैरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है, जबकि जनपद में टॉप किया है। रिद्धिमा इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहती है।

ज्योतिर्मठ की 12वीं की छात्रा तृ​प्ति डिमरी

रिद्धिमा के पिता धीरेंद्र सिंह जीआईसी नागनाथ पोखरी में शिक्षक हैं, जबकि माता हेमलता रावत गृहणी हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। इसी विद्यालय के प्रवेश रावत ने हाईस्कूल में राज्य की मैरिट सूची में 13वां स्थान प्राप्त किया है। प्रवेश भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं। प्रवेश रावत के पिता संजय रावत खंड विकास कार्यालय पोखरी प्रशासनिक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि मां ललिता देवी गृहणी हैं।

पोखरी के टैगोर इंटरमीडिएड कॉलेज विनायकधार की दसवीं की छात्रा श्रुति ने 464 (92.80) प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में 24वां और जिले में सातवां स्थान हासिल किया है। श्रुति का कहना है कि वह भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में जाना चाहती हैं। पिता जसवीर सिंह इंटर कॉलेज सेम सांकरी में शिक्षक हैं, जबकि माता विनीता देवी गृहणी हैं। पोखरी के ही

आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुनियाला पोखरी की दसवीं की छात्रा आकृति त्रिपाठी ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आकृति साधारण परिवार से है। उनके पिता अरविंद त्रिपाठी दुकान का संचालन करते हैं और माता राजेश्वरी देवी गृहणी हैं। वह भविष्य में चिकित्सक बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। पोखरी के उपजिला​धिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने सभी अव्वल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!