जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

by | Apr 29, 2026 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण–

रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026: केदारनाथ धाम यात्रा सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रात्रि साढ़े नौ बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, यात्री आवागमन, मौसम की स्थिति तथा मार्गों की सतत निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कैमरा मॉनिटरिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी द्वारा यात्रा मार्गों पर निगरानी, सूचना संप्रेषण एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही उन्होंने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली, प्राप्त सूचनाओं के संकलन, त्वरित सूचना आदान-प्रदान, आपदा एवं यात्रा संबंधी रिस्पॉन्स मैकेनिज्म तथा संचार व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। उनके द्वारा कंट्रोल रूम संचालन, तकनीकी व्यवस्थाओं, कैमरा निगरानी एवं सूचना तंत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को 24×7 सतर्कता बनाए रखने, त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा अवधि एवं आपदा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाओं को निरंतर सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाए रखने, प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को निरंतर तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने के निर्देश भी दिए।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!