सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

by | Apr 29, 2026 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का लाभ–

रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश तथा अन्य सीमांत प्रदेशों की सीमा से लगे जनपदों में निवासरत ऐसे परिवारों पर प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है, जो दोनों राज्यों में राशन कार्ड के माध्यम से गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए जनपद में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान पुनः शुरू किया जाएगा।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा गैस कनेक्शन से जुड़े मामलों पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर राशन कार्डों एवं यूनिटों का सर्वेक्षण कर सत्यापन किया जाएगा, जिससे अपात्र परिवारों को योजना से बाहर किया जा सके और पात्र परिवारों को शामिल किया जा सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में सत्यापन कार्य के लिए खंड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि यदि वे अपात्र हैं तो स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड संबंधित अधिकारियों या जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्यापन के दौरान कोई भी व्यक्ति अपात्र पाया गया तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!