आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

by | Apr 30, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर–

चमोली, 30 अप्रैल 2026: आईसीएसई बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में चमोली जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट (आईएससी) में द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग की छात्रा सौम्या चौहान ने 97.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हाईस्कूल (आईसीएसई) में क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर के छात्र स्मयन महाजन ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया।

जिले में आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध तीन विद्यालय—द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग, क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर और ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ संचालित हैं। 12वीं के परिणाम में द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। सौम्या चौहान के अलावा मानसी जैन ने 97 प्रतिशत, दीपिका पंत ने 96.25 प्रतिशत, अनर्व रावत ने 93 प्रतिशत और अशस्वी नेगी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सृष्टि नौटियाल ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ में शाश्वत ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

10वीं के परीक्षा परिणाम में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर के स्मयन महाजन ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। इसी विद्यालय की सृष्टि चमोली ने 94.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ के तेजस ने 93 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य प्रमुख सफल छात्रों में अराध्या जैन (92.4%), ईशान पुरोहित (92.8%), परिधि (92%), सिद्धार्थ भंडारी (91%) और कविता (90%) शामिल रहे।

क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर और ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय प्रबंधन में खुशी की लहर है। क्राइस्ट अकादमी के प्रबंधक फादर जीजोमोन के मणि और प्रधानाचार्य सिस्टर रोज मैरी तथा ज्योति विद्यालय के प्रबंधक फादर जिंटो और प्रधानाध्यापिका सिस्टर दीप्ति ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!