चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

by | May 3, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब पांच से आंदोलन होगा शुरू–

पीपलकोटी, 03 मई 2026: बंड नागपुर जनप्रतिनिधि मंडल समिति ने गौचर भूमि के संरक्षण, क्षेत्र में मॉडल स्कूल की स्थापना सहित अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर पांच मई से विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के खिलाफ आदोलन शुरू करने का एलान किया है। जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में टीएचडीसी प्रबंधन और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। निर्णय लिया गया कि परियोजना के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीते अप्रैल माह में अपनी विभिन्न मांगों कोे लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की थी, जिस पर प्रशासन ने 20 अप्रैल को पीपलकोटी में टीएचडीसी, एचसीसी व प्रभावितों के बीच बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया, मगर इस बैठक को निरस्त कर लिया गया। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ कोेई वार्ता नहीं की गई। अब प्रभावितों ने पांच मई से परियोजना के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया है।

पीपलकोटी नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश नवानी, सभासद आशीष कुमार, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि पवन कुमार, ग्राम प्रधान कुसुम रावत, संतोष कुमार, वन सरपंच नरेंद्र पोखरियाल, दीपक सती, मुकेश सिंह, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह बिष्ट, बंड भूमियाल मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, सचिव रघुनाथ सिंह फरस्वाण, हरेंद्र पंवार के साथ ही कई जनप्रतिनि​धि और गणमान्य लोगों ने कहा कि अब आरपार की लड़ाईलड़ी जाएगी।

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!