चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

by | Jul 29, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं वसुधारा–

माणा (चमाेली), 29 जुलाई 2026: समुद्र तल से लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित वसुधारा जलप्रपात अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, करीब 400 फीट ऊंची जलधारा और धार्मिक महत्व के कारण देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। चारधाम यात्रा के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद वसुधारा जलप्रपात तक पहुंचकर यहां की अलौकिक प्राकृतिक छटा का आनंद लेते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसुधारा क्षेत्र के समीप ही पांडवों में सबसे छोटे सहदेव ने स्वर्गारोहण यात्रा के दौरान अपने प्राण त्यागे थे। इसी कारण यह स्थान धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत पवित्र माना जाता है। वसुधारा से निकलने वाली जलधारा लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर अलकनंदा नदी में समाहित हो जाती है। यह ट्रैक वन पंचायत माणा क्षेत्र में स्थित है, जबकि इसका संरक्षण नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधीन किया जाता है।

पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अब पार्क प्रशासन वसुधारा ट्रैक को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत माणा गांव की ईको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) का गठन किया जाएगा। इस समिति के माध्यम से ट्रैक की नियमित साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से वसुधारा ट्रैक के संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईडीसी के गठन से जहां ट्रैक पर फैले प्लास्टिक कचरे पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन का उद्देश्य हिमालय की इस महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना है, ताकि आने वाले वर्षों में भी श्रद्धालु और पर्यटक इसकी अनुपम सुंदरता का आनंद ले सकें।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!