चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

by | Jul 29, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए निर्देश–

गोपेश्वर। कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के ईड़ाबधाणी वार्ड में भारी वर्षा के बाद उत्पन्न स्थिति का जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक एवं राहत संबंधी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड से होकर गुजरने वाले नाले का अवलोकन किया और भू-धंसाव की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का भी आकलन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नालियों के निर्माण, जल निकासी में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतें और संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय वार्डवासी भी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!