चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

by | May 13, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी–

गोपेश्वर/पोखरी 13 मई 2026: चमोली जनपद में बुधवार को जमकर ओलावृ​ष्टि हुई और जोरदार बारिश हुई। पोखरी क्षेत्र में भी ओलावृ​​ष्टि हुई है। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। खासकर बेल वाली सब्जी को भारी नुकसान पहुंचा है। इधर, तहसील ज्योतिर्मठ, नन्दानगर, कर्णप्रयाग, पोखरी, थरालीएंवगैरसैंण में वर्षा नहीं हो रही है किन्तु आसमान में घने बादल लगे हुये है तथा दैवीय आपदा सम्बन्धी सूचना नहीं है।

गोपेश्वर क्षेत्र में बुधवार को अपराह्न करीब चार बजे तेज बारिश के साथ ओलाव़ृ​ष्टि हुई। हालांकि ओलावृ​ष्टि करीब आधा घंटे तक हुई, मगर इतनी ज्यादा हुई कि सड़क भी पूरी तरह से सफेद हो गई थी। कुछ देर तक के लिए वाहनों की आवाजाही भी रुकी रही।

ओलावृ​ष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। काश्तकार मोहन सिंह, कमल सिंह, दर्शन सिंह और माहेश्वरी देवी का कहना है कि बेल वाली स​ब्जियों के साथ ही आम, पोलम, आडू, खुमानी के फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही मटर की खेतों को भी नुकसान हुआ है। इधर, बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम ठंडक भरा हो गया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!