शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

by | May 13, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की सूची–

गोपेश्वर, 13 मई 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में चमोली जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की छात्रा गायत्री बिष्ट ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम की दीपशिखा ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जिलेभर के विद्यालयों में विद्यार्थियों की सफलता से उत्साह का माहौल है।

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की अदिति पुरोहित को मिठाई ​खिलाते परिजन।

बुधवार अपराह्न सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 49 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। विद्यालय की छात्रा गायत्री बिष्ट ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। विद्यालय की ही मंतशा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा दिव्यांश्री ने 92.4 प्रतिशत और अर्जित पुरोहित ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

गोपेश्वर में केवी की छात्रा मंतशा के 93 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर मिठाई ​खिलाते परिजन।

अन्य विद्यालयों का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। गोपेश्वर स्थित एसजीआरआर इंटर कॉलेज में 35 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। पीस पब्लिक स्कूल के 63 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जहां सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। पीस पब्लिक स्कूल के ईशान नेगी ने 91.2 प्रतिशत और सृष्टि नेगी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं जीआईसी गोपेश्वर की माहेतलत अंसारी ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेधावी छात्राओं में स्थान बनाया।

जिले की टॉपर गायत्री बिष्ट मूल रूप से थराली विकासखंड के थाला गांव की निवासी हैं। उनके पिता गोपाल सिंह चमोली कोतवाली में तैनात हैं, जबकि माता महादेवी गृहिणी हैं। वर्तमान में परिवार चमोली में रहता है। परिणाम आने के बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। इन दिनों गायत्री अपने गांव गई हुई हैं।

गायत्री ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। फिलहाल वह स्नातक की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगी। उनके पिता ने बताया कि गायत्री ने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। पढ़ाई के साथ वह अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!