पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

by | May 14, 2026 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया–

गोपेश्वर, 13 मई 2026: पोखरी विकास खंड के थलगढ़-डाडों मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शासन से स्वीकृति मिलने के नौ साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ से मुलाकात कर वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग उठाई।

सामाजिक कार्यकर्ता विरेंद्र सिंह रमोला, प्रदीप सिंह रमोला और संजय सिंह रमोला ने डीएफओ सर्वेश दुबे को बताया कि सड़क निर्माण में सरकारी एजेंसियों की लापरवाही के कारण थलगढ़, कलसिर और डाडों गांव के ग्रामीणों को आज भी करीब पांच किलोमीटर पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों को वर्षों से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं और उन्हें लगातार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क न होने का खामियाजा लोगों को गंभीर परिस्थितियों में भुगतना पड़ा है। वर्ष 2022 में अस्वस्थ पूर्व सैनिक अवतार सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। वहीं, वर्ष 2023 में पूर्व सैनिक राजवर सिंह रमोला की भी लंबी पैदल दूरी के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में सड़क को शासन से स्वीकृति मिली थी और प्रथम चरण में 48 लाख रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं की सुस्ती के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!