चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

by | May 16, 2026 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन–

देहरादून, 16 मई 2026। चमोली जिले के ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। देहरादून स्थित प्रदेश प्रधान संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुख शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी में गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हीमा देवी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी को जिला महामंत्री बनाया गया है। दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी को कोषाध्यक्ष, देवाल प्रमुख तेजपाल सिंह को संगठन मंत्री तथा गणेश चंदेला को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

बैठक में दशोली, नारायणबगड़, देवाल, नंदानगर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण के ब्लॉक प्रमुखों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती देने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!