चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

by | May 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग–

चमोली, 19 मई 2026: नंदानगर के बूरा गांव में वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का सामना सामने आया है। अतिक्रमण भी गांव के ही कुछ लोगों की ओर से किया जा रहा है। ​इससेयहांं कई पेड़ों का अवैध रुप से पातन भी हो रहा है। वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल के प्रतिनि​धि मंडल ने वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने और संबं​धित लोगों के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

ग्राम पंचायत बूरा में लगभग 250 परिवार निवास करते हैं। राजस्व अ​भिलेखों में गांव का क्षेत्रफल 37.208 हेक्टेयर दर्ज है। वन पंचायत प्रबंध समिति के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से गांव के ही कतिपय लोगों की ओर से वन भूमि पर आवासीय मकान, गौशाला और घेरबाड़ कर दी गई है। जंगल में इमारती लकड़ी और पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

प्रबंध समिति के पदा​धिकारियाें ने इस संबंध में जिला​धिकारी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि अतिक्रमणकारियों द्वारा अब ग्रामीणों कोे चारापत्ती और मवे​शियों के चरान के लिए भी रोका जा रहा है। पूर्व में उपजिला मजिस्ट्रेट को भी अतिक्रमण को लेकर प्रत्यावेदन दिया गया, मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए वन भूमि से कब्जा हटवाने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दल की तैनाती की मांग उठाई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता पंवार, सदस्य गुड्डी देवी, सरपंंच दिनेश प्रसाद, पूर्व सरपंच नवीन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखवीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह, मायाराम, पूर्व प्रधान भवानी राम, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश राम आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!