वन विभाग ने विभिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लिखित आश्वासन–
पीपलकोटी, 21 मई 2026: जंगल में आग बुझाने गए फायर वाचर की मौत पर वन विभाग ने प्रभावित परिवार को विभिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को आउटसोर्स से कुशल श्रमिक के रुप में नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया है।
वन विभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये बीमा, चार लाख रुपये आपदा मद, एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष और 15 लाख रुपये एक दिन का वन कर्मियों का वेतन दिया जाएगा। कुछ धनराशि 30 लाख रुपये दी जाएगी और मृतक की पत्नी को कुशल श्रमिक के रुप में आउटसोर्स पर नौकरी दी जाएगी। जिसके बाद लोग शांत हुए।
बृहस्पतिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह करीब सात बजे राजेंद्र सिंह का शव खाई में मिला। एसडीआरएफ की टीम शव को लेकर बिरही में बदरीनाथ हाईव पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, राज्य आंदोलनकारी केके डिमरी व स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर डीएफओ का घेराव किया। उन्होंने प्रभावित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। इस पर डीएफओ ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रभावित परिवार को विभिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को आउटसोर्स से कुशल श्रमिक के रुप में नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया है।

