चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

by | May 25, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू–

गोपेश्वर, 24 मई 2026: रविवार शाम को फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि पठियालधार स्थित नर्सिंग कॉलेज के समीप जंगल में आग लगी हुई है। जो तेजी से नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास, आवासीय भवनों एवं आसपास के क्षेत्र की ओर बढ़ रही है।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम बिना समय गंवाए मोटर फायर इंजन एवं आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए होज रील फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

लगातार फैल रही आग के बावजूद फायर सर्विस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर प्रभावी फायर लाइन तैयार की, जिससे आग को नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास एवं आसपास के आवासीय भवनों तक पहुंचने से सफलतापूर्वक रोका गया। इसके उपरांत टीम द्वारा लगातार पंपिंग एवं अग्निशमन कार्य करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पाकर बुझाया गया। घटना स्थल पर वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। समय रहते की गई प्रभावी कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!