चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

by | May 25, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा प्रभावित–

गोपेश्वर, 25 मई 2026: लोगाें का अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने से मोह भंग हो रहा है। जबकि इन विद्यालयों में ड्रेस से लेकर कॉपी, किताब और भोजन तक की व्यवस्था है। बात करें चमोली जनपद की तो इस शैक्ष​णिक सत्र में यहां 15 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए हैं। कई अन्य विद्यालयों में भी छात्र संख्या बेहद कम हो गई है। हैरत की बात यह है कि बंद हुए सभी विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। ​शिक्षा​विशेषज्ञों का मानना है कि यह पलायन और निजी स्कूलों की ओर बढ़ते रुझान का असर है।

चमोली जिले में पिछले वर्ष जिले में 891 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे थे, जबकि इस वर्ष इनकी संख्या घटकर 876 रह गई है। वहीं छात्र-छात्राओं की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्ष 2017-18 में प्राथमिक विद्यालयों में करीब 37 हजार छात्र अध्ययनरत थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 23,961 रह गई है। यानी नौ वर्षों में लगभग 13 हजार छात्र कम हुए हैं।

जिले में दशोली विकास खंड में प्रावि मैठाणा प्रथम, जैसाल, ज्योतिर्मठ में फाक्ती, पोखरी में सेमी, रड़ुवा, भदूड़ा, नारायणबगड़ में कोथरा, नंदानगर में हींण तोंदला, गैरसैंण में झुमाखेत तल्ला, नगली, कर्णप्रयाग में पूर्णा, चमोला, भूमिधार, थराली में पैनगढ़, गैरसैंण में उच्च प्रावि मैथान बंद कर दिए गए हैं।

चिंताजनक बात यह है कि केवल एक वर्ष में ही करीब 3500 छात्र सरकारी विद्यालयों से कम हो गए। वर्ष 2025 में छात्र संख्या 27,700 थी, जो इस वर्ष घटकर 23,961 पहुंच गई है।

सरकारी विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसके बावजूद अभिभावकों का झुकाव निजी स्कूलों की ओर बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी, पलायन और निजी विद्यालयों के बढ़ते प्रभाव को इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

सीईओ आकाश सारस्वत ने छात्र संख्या में गिरावट के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षण, गतिविधि आधारित पढ़ाई और इनोवेटिव एजुकेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग के प्रयासों से आने वाले समय में सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का भरोसा और मजबूत होगा।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!