हक की लड़ाई: चौनघाट इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन–

by | May 27, 2026 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप, मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

नंदानगर, 27 मई। राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग को लेकर घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। अनशन स्थल पर ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए शीघ्र विज्ञान संकाय संचालित करने की मांग उठाई।

बुधवार को अनशन स्थल पर पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य डॉ. शंभू प्रसाद पांडेय ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से जल्द मांग पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। विज्ञान संकाय न होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई छात्र पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।

आंदोलन में ग्राम प्रधान घूनी ममता पांडेय, रामणी के ग्राम प्रधान कुंवर लाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख करण सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामणी पवित्रा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरण सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कनोल पूजा देवी, अ​​भिभावक-​शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, मुकेश​ घुनियाल, जगदीश पांडेय, कनोल गांव के गबरु पहाड़ी, बिंदी देवी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह, पुष्पा देवी, रुकमा देवी, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, माहेश्वरी देवी, प्रियंका, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार के साथ ही अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने अनशन स्थल पर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से शीघ्र मामले का संज्ञान देने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इससे क्षेत्र के बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी एक सूत्रीय मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। साथ ही कहा कि सरकार यदि अब भी नहीं चेती तो वर्ष 2027 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि विज्ञान संकाय न होने से क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल मामले का संज्ञान लेकर समाधान निकालने की मांग की है।

Latest News

खुशी: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति–

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने वितरित किए कर्मचारियों को नियु​क्ति पत्र, खुशी साफ दिखी-- श्रीनगर...

धर्म-कर्म: बदरीनाथ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने शुरू की हनुमान और सत्यनारायण कथा–

देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनके अनुयायी पहुंचे बदरीनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा...

चमोली: चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम–

ज्योतिर्मठ नगर पालिका रात में चला रहा विशेष सफाई अभियान-- चमोली, 27 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हक की लड़ाई: चौनघाट इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन–

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप, मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी...

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...
error: Content is protected !!