धर्म-कर्म: बदरीनाथ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने शुरू की हनुमान और सत्यनारायण कथा–

by | May 27, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनके अनुयायी पहुंचे बदरीनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा–

बदरीनाथ, 27 मई 2026: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बुधवार से बदरीनाथ धाम में हनुमान कथा और सत्यनारायण की कथा आरंभ कर दी है। इस कथा को सुनने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच गए हैं।

कथा शुरू करने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने बदरीनाथ धाम में 21 दिन की विशेष साधना पूरी की। उन्होंने अपनी साधना के 11 दिन एक गुफा के भीतर बिताए। बाकी 10 दिन की साधना खाक चौक में हनुमान जी के सानिध्य में संपन्न हुई। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्होंने इस साधना का फल राष्ट्र के लिए समर्पित किया है। उनकी कामना है कि यह साधना देश और सनातन धर्म के कल्याण में सहायक हो। यह साधना उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की।

धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए दूर-दराज से भक्त बदरीनाथ धाम आ रहे हैं। देश के कोने-कोने से आए इन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। धाम में श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। स्थानीय प्रशासन को भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्थाएं करनी पड़ी हैं।

Latest News

खुशी: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति–

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने वितरित किए कर्मचारियों को नियु​क्ति पत्र, खुशी साफ दिखी-- श्रीनगर...

धर्म-कर्म: बदरीनाथ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने शुरू की हनुमान और सत्यनारायण कथा–

देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनके अनुयायी पहुंचे बदरीनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा...

चमोली: चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम–

ज्योतिर्मठ नगर पालिका रात में चला रहा विशेष सफाई अभियान-- चमोली, 27 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हक की लड़ाई: चौनघाट इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन–

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप, मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी...

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...
error: Content is protected !!