चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

by | May 26, 2026 | चमोली, वन | 0 comments

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि–

गोपेश्वर, 26 मई 2026: रविवार को वन संरक्षक एवं नोडल फायर डॉ. विनय भार्गव ने धनपुर वन विश्राम भवन में वनाग्नि प्रबंधन समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जनपद में वनाग्नि की स्थिति, विभागीय तैयारियों और फायर रिस्पॉन्स सिस्टम की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न फायर क्रू स्टेशनों और वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

बैठक में बदरीनाथ वन प्रभाग, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग में पिछले वर्षों में हुई वनाग्नि घटनाओं का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

इसमें बीते तीन वर्षों की वनाग्नि घटनाओं, फायर प्लान के बजट, पिछले 15 दिनों में मिली घटनाओं और 15 से 31 मई के बीच पिछले पांच वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों पर चर्चा हुई। वर्ष 2026 में प्राप्त फायर अलर्ट्स, वास्तविक और फॉल्स अलर्ट्स की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

वन संरक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सतत निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

इस मौके पर अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका सुंडली, उप प्रभागीय वनाधिकारी विकास दरमोडा, जुगल किशोर, नवल किशोर, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ मोहन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी हेमंत बिष्ट, मनोहर सिंह बिष्ट, रविंद्र निराला और प्रमोद भट्ट मौजूद रहे।

इसके बाद वन संरक्षक ने वनाग्नि नियंत्रण कार्यों के दौरान फायर वॉचर राजेंद्र सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने घटना की परिस्थितियों की जानकारी ली और दिवंगत राजेंद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वन संरक्षक ने सभी फील्ड कार्मिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। आवश्यक सुरक्षा उपकरण और संचार साधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!