चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

by | May 30, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार–

कर्णप्रयाग, 30 मई 2026: चमोली जनपद में शनिवार को सुबह करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक घटना हो गई। यहां देहरादून से देवाल के वाक गांव जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगाें की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने खाई में गिरे घायलों का रेस्क्यू किया।

दुर्घटना में बलवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह, उम्र 50 साल, शांति देवी पत्नी बलवीर सिंह, उम्र 38 वर्ष, आशीष पुत्र बलवीर सिंह, उम्र 19 वर्ष की मृत्यु हो गई है। घायलों में मयंक पुत्र खुशाल सिंह, कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह, उम्र 19 साल शामिल हैं।

सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा जा रहा है। इधर, तीनों मृतकों के शव भी खाई से निकाल दिए गए हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम भी वहीं होगा।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!