पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

by | May 30, 2026 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश–

गोपेश्वर, 30 मई 2026: तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के बेस कैंप क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत कलसिर के उपगांव भुलकण में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल देखने को मिल रही है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में स्थानीय लोग नियमित रूप से सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे हैं।

हाल ही में आयोजित सफाई अभियान में जगदीश सिंह नेगी, गोलू नेगी, लोकेश नेपाली, अभिषेक सहित कई स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया। अभियान के दौरान भुलकण से धोतीधार और उसके आसपास फैले प्लास्टिक, पॉलीथिन तथा अन्य कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला ने बताया कि भुलकण सुरम्य जंगलों और बुग्यालों के बीच स्थित एक अत्यंत संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र है। तुंगनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वर्षभर आवाजाही रहने के कारण यहां कई स्थानों पर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट जमा हो जाते हैं। ऐसे में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी है।

प्रदीप रमोला अपने निजी संसाधनों और स्थानीय सहयोग से प्रत्येक माह लगभग पांच दिन सफाई अभियान संचालित करते हैं। उनका उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

ग्रामीणों ने कहा कि प्रदीप सिंह रमोला लंबे समय से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी प्रेरणा से युवा और स्थानीय लोग भी स्वच्छता कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता का संकल्प ले, तो प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। सफाई अभियान के माध्यम से भुलकण क्षेत्र में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त संदेश दिया जा रहा है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!