चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

by | May 31, 2026 | चमोली, सम्मान | 0 comments

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया–

गोपेश्वर, 31 मई 2026: केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में कार्यरत उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके परिवारजनों के साथ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे एवं सराहनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे तथा गोपेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भरत सिंह नेगी सहित विभाग के समस्त कर्मचारियों ने राय सिंह कुंवर को शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने कहा कि राय सिंह कुंवर ने अपने सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य के साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। सेवानिवृ​त्ति समारोह में उनके परिजन भी शामिल हुए।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!