हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

by | Jun 3, 2026 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगभग पांच किलोमीटर दूर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के समीप बुधवार दोपहर एक आर्मी ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया तथा सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 12 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी ट्रक और एक कार के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य संचालित किया गया।

दुर्घटना के कारणों एवं सड़क की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना स्थल के आसपास सड़क पर आए मलबे को तत्काल हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नरकोटा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को मलबा हटाकर सड़क के प्रभावित हिस्से का चौड़ीकरण करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपाय शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क पर किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा रुद्रप्रयाग स्थित अलकनंदा मंदाकिनी संगम व्यू पॉइंट पर यात्रियों से भी संवाद किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...
error: Content is protected !!