चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

by | Jun 3, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक–

नंदानगर, 03 जून 2026: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभिभावकों ने बुधवार को नंदानगर में आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने एलान किया है कि यदि तीन दिन में उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो वे छात्रों के साथ नंदानगर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक पैदल मार्च निकलेंगे। इसमें छात्र संगठनों का भी समर्थन लिया जाएगा।

बीते 25 मई से घूनी, रामणी और पडेेरगांवकेे ग्रामीण विज्ञान संकाय के संचालन की मांग को लेकर नंदानगर में क्रमिक धरना दे रहे हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे सभी ग्रामीण धरना स्थल पर एकत्रित हुए और यहां से नगर की सड़कों पर आक्रोश रैली आयोजित की गई।

अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश घुनियाल, कुंवर राम, मोहन सिंह, हरीश रावत, पूरण सिंह सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि उनकेे आंदोलन का शासन-प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, लिहाजा आंदोलन तेज किया जाएगा। कहा कि सालों से वे विद्यालय में विज्ञान संकाय की मांग कर रहे हैं।

यहां के बच्चों को इंटरमीडिएट में विज्ञान की पढ़ाई के लिए 10 किमी दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रही है। लेकिन यहां पढ़ने वाली बालिकाएं तो विज्ञान से पूरी तरह वंचित रह जाती हैं। कुछ लड़के तो दूर जाकर कठिन परिस्थिति में विज्ञान पढ़ लेते हैं। लेकिन बालिकाओं को अभिभावक सुरक्षा की दृष्टि से दूर नहीं भेज पाते। नतीजा यह होता है कि हर छात्रा को 10वीं के बाद कला वर्ग में ही दाखिला लेना पड़ता है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!