चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

by | Jun 5, 2026 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार–

पीपलकोटी, 05 जून 2026: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात्रि करीब आठ बजे भनेरपानी(पीपलकोटी) के समीप एक यात्री बस पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दुर्घटना हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस (संख्या यूके04पीए-0413) बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी और उसमें 30 से 32 यात्री सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी पहुंचाया गया। हादसे में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 26 वर्षीय रेनू किरोड़ीवाल पुत्री दीवान चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

घटना में कानपुर निवासी पप्पू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है। वहीं गुरुग्राम निवासी तन्नू छेत्री को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रशासन के अनुसार बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!