चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

by | Jun 6, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त–

गोपेश्वर, 06 जून 2026: भोजन माता कामगार यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। यूनियन ने 29 जून से मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। आंदोलन के लिए संकुल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए।

यूनियन की अध्यक्ष अनीता सती, सचिव ऊषा और कोषाध्यक्ष जेठूली देवी ने मांग रखी कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने पर उन्हें कार्यमुक्त करने के बजाय दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाए। भोजन माताओं को बाहर करने का यूनियन पुरजोर विरोध करेगा। कहा गया कि रसोई गैस की किल्लत होने पर भोजन माता को सूखी लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए बाध्य न किया जाए।

इसकी व्यवस्था शिक्षा विभाग करे। इसके अलावा सभी विद्यालयों में विभाग की ओर से पानी की व्यवस्था की जाए। भोजन माताओं ने सेवानिवृत्ति होने पर सेवाकाल को देखते हुए कम से कम पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग भी उठाई। इस मौके पर विजया देवी, कमला देवी, मथुरा देवी, नंदी देवी, गंगा, काशी, जयंती आदि मौजूद रहे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!