चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

by | Jun 6, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

गोपेश्वर, 06 जून 2026: सीमांत जनपद चमोली में पहली बार आयोजित ऑल इंडिया ओपन चेस रैपिड टूर्नामेंट में देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पौड़ी के सार्थक रावत ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि इंदौर के मितांश जरिया उपविजेता रहे।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बदरी-केदार चेस क्लब (बीकेसीसी) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल, राज्य आंदोलनकारी एवं राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी तथा भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश सती ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

प्रतियोगिता में इंदौर के हितेश एस. जरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बिजनौर के सूर्य चहल चौथे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इंदौर समेत विभिन्न राज्यों और शहरों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर मुकाबलों को रोचक बनाया।

समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. नगवाल ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं चमोली के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंचों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में शतरंज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

आयोजक संजय पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए अगले वर्ष इसका आयोजन मई माह में गौचर में किया जाएगा।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!