चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

by | Jun 7, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस–

गोपेश्वर, 6 जून 2026: मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने तथा विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी वैली पुलों का मानसून पूर्व आकलन एवं पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित जोखिम वाले स्थलों की समय रहते पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को आवश्यकता अनुसार जेसीबी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा जेसीबी ऑपरेटरों की स्थानवार सूची तैयार रखने को कहा।

सिंचाई विभाग को मुख्य नदियों के साथ-साथ छोटी नदियों एवं गदेरों में सिल्टेशन प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर नियमानुसार ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहनी चाहिए तथा जल प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने समस्त सड़क एजेंसियों एवं नगर निकायों को नालों की नियमित सफाई, झाड़ियों के कटान तथा जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के समयबद्ध सुधारीकरण, मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में मशीनरी की उपलब्धता बनाए रखने तथा वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण कर आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नाली सफाई, रैन बसेरों की स्वच्छता तथा सभी स्ट्रीट लाइटों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त संवेदनशील एवं संभावित खतरे वाले क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने वाली संरचनाओं एवं अन्य अवरोधों को नियमानुसार हटाने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों तथा आपातकालीन सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, गंभीर रोगियों, दिव्यांगजनों एवं अन्य संवेदनशील व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर उनके लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एआरटीओ को जनपद की सभी एम्बुलेंसों का फिटनेस परीक्षण कराने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर मानसून अवधि के दौरान सुरक्षित संस्थागत प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निराश्रित पशुओं एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

वहीं पेयजल विभाग को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत तथा विद्युत विभाग को ढीले विद्युत तारों एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।

दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सितंबर माह तक आवश्यक खाद्यान्न सामग्री का (तीन माह का) अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही आपदा राहत किट से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानसून अवधि में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!