चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

by | Jun 8, 2026 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी–

गोपेश्वर, 07 जून 2026: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को क्रमिक धरने के 14वें दिन अवकाश होने के बावजूद छात्र-छात्राएं भी अपने अभिभावकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और अनोखे तरीके से अपनी मांग को सामने रखा। विद्यार्थियों ने धरनास्थल पर ही विज्ञान विषय की किताबों का अध्ययन किया और एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर यह संदेश दिया कि वे विज्ञान शिक्षा प्राप्त करने के लिए कितने उत्सुक हैं।

बीते 25 मई से घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण नंदानगर में क्रमिक धरना देकर विद्यालय में विज्ञान संकाय संचालित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों से मांग उठाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

धरने में शामिल छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में विज्ञान संकाय उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में कला वर्ग में प्रवेश लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय में विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू होती है तो क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा विषय में अध्ययन का अवसर मिल सकेगा और उन्हें दूर-दराज के विद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

अ​भिभावक जगदीश पांडे का कहना है कि इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को करीब 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक और शैक्षणिक दोनों तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। अभिभावक संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश घुनियाल, कुंवर राम, मोहन सिंह, हरीश रावत और पूरण सिंह समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!