चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

by | Jun 11, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां–

श्री बदरीनाथ धाम, 11 जून: श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित जैठ पुजे कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुरूवार पूर्वाह्न को भगवान श्री कुबेर जी अपने भक्तों के आमंत्रण पर उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए बदरीनाथ मंदिर से बामणी गांव पहुंचे। परंपरानुसार श्री कुबेर जी का श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

बामणी गांव पहुंचने पर श्री कुबेर जी ने सर्वप्रथम नंदा माता मंदिर में कुछ समय विश्राम किया। इसके उपरांत कुंबेर जी की शोभायात्रा उर्वशी माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।सभी धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत सायंकाल श्री कुबेर जी पुनः श्री बदरीनाथ मंदिर लौटे और बदरीश पंचायत में विराजमान हुए।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं कुबेर देवरा समिति बामणी, महिला मंगल दल बामणी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान सहित मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी, कुबेर देवरा समिति पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!