दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

by | Jun 12, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा–

देहरादून, 12 जून 2026: भारत के महान पिस्टल निशानेबाज, अंतरराष्ट्रीय कोच और अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शक जसपाल राणा का निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने की है। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड सहित पूरे देश के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद जसपाल राणा का उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। हाल ही में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था, लेकिन गुरुवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा वर्तमान में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय उन्होंने असहजता महसूस की थी, जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया था।

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी। राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में उन्होंने भारत को कई पदक दिलाए। वर्ष 2006 के दोहा एशियाई खेलों में उनके तीन स्वर्ण पदक और विश्व रिकॉर्ड आज भी भारतीय खेल इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हैं।

खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जसपाल राणा ने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। बाद में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में भी नजर आए। जसपाल राणा के निधन से भारतीय निशानेबाजी जगत ने एक महान खिलाड़ी, कुशल प्रशिक्षक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!