उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

by | Jun 14, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल रहा था विवाद–

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश चल रही थी और पिछले दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर कहासुनी हो रही थी।

आरोप है कि एक पक्ष के कई लोगों ने अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विनोद कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा संख्या 134/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 12 नामजद आरोपियों समेत 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद चार आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून के निवासी हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी देहरादून ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इधर, रविवार को प्रभावित क्षेत्र में हिंसक घटनाएं हुई। बताया जा रहा है कि आक्रो​शित लोगों ने एक मकान को भी आग के हवाले किया है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!